
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की ब्राह्मणकुंडी पंचायत के विभिन्न गांव का दौरा कर विधायक समीर महंती ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए. विधायक ने जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है.पंचायत के बड़ाकुलिया,छोटाकुलिया,नेत्रा, पांचबड़िया, घासपदा, बेलबड़िया, ब्राह्मणकुंडी और नयाबासन गांव का दौरा किया. मौके पर ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष चापाकल, शौचालय,आंगनबाड़ी केंद्र,पीएम आवास,पीसीसी सड़क,पुलिया,विधवा पेंशन,राशन कार्ड की समस्याओं को रखा.
विधायक ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार शहर से लेकर गांव तक विकास करने के प्रति कृतसंकल्पित है. कहा कि सरकार बनते ही राज्य में कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन होने से सारे विकास कार्य प्रभावित हुआ है, कहा कि राज्य में सामान्य स्थिति बनने के पश्चात विकास को गति मिलेगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण संगठित होकर पार्टी से जुड़े और क्षेत्र में पार्टी को मजबूती प्रदान करें.मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान,जितेंद्र ओझा, मुन्ना होता, कमल दत्त, अशोक सेन, राजेन्द्र भद्र, मुकेश कुमार, जूना सोम, बिप्लब् सिंह, आशीष देहरी, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.




