
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 हजार मकान बनाया जाना है. इस योजना को लेकर गुरुवार को विधायक सरयू राय ने स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान विधायक सरयू राय के साथ जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. पहले फेज में 13 सौ मकान बन कर तैयार है, जो बागुनहातु में बना है. वहीं अब बिरसानगर में बाकी मकान बनाया जाएगा. 8 मंजिला मकान बनाया जा रहा है, ताकि बिना घर वालों को घर दिया जा सके. उधर इस मकान की कीमत 8 लाख रुपये है. मकान लेने वाले लोग 3 लाख 45 हजार जमा कर मकान ले सकते हैं. वही 250000 रुपये सरकार ने सब्सिडी दी है. जमशेदपुर का कोई भी निवासी जो 2015 से जमशेदपुर में रह रहा है वह प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठा सकता है.




