
जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर भाजपा द्वारा बूथ तथा मंडल स्तर पर पार्टी को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन इन दिनों किया जा रहा है. गुरुवार को साकची मंडल के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जहां पार्टी के जिला अध्यक्ष मौजूद थे. गौरतलब है कि विगत दिनों पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का दौरा जमशेदपुर में हुआ था, जिसमें उनके द्वारा जिला इकाई को कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए थे. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद तमाम मंडलों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम तय हुआ था. उसके आलोक में लगातार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिले भर में किया जा रहा है. इससे पूर्व बुधवार को साकची दीनदयाल भवन में साकची मंडल का प्रशिक्षण शिवर आयोजित किया गया, जहां मंडल के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को कई अहम जानकारी व पार्टी को मजबूती प्रदान करने से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए.



