जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत में मनरेगा योजना से श्रमिकों को जोड़ने को लेकर बैठक आयोजित हुई. जिला पार्षद सोन मुनि सरदार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को जोड़ने व इस अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने का फैसला लिया गया. इस बैठक के बाद रोजगार सेवक गौतम भक्त ने कहा कि पहले दिन 75 मजदूरों ने जॉब कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया. (नीचे भी पढ़ें)
यह अभियान आगामी 8 फरवरी तक चलेगा जिसके तहत रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत पोडसा व ग्वालकाटा के ग्रामीणों को मनरेगा के तहत रोजगार मुहैया कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो. बैठक में जिला पार्षद सोन मुनि सरदार, ऑपरेटर चादन भक्त, जोबा टुडू समेत एक दर्जन गांवों की महिलाओं ने भाग लिया व मनरेगा योजना से जोड़ने की इच्छा जाहिर की.



