चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के आमलागोड़ा गांव के पास वन विभाग द्वारा निर्मित पार्क में कार्य कर रहे 98 मजदूरों का विगत 6-7 माह से मजदूरी भुगतान बकाया है. दुर्गा पूजा के अवसर पर भी बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किए जाने से आक्रोशित मजदूरों ने चाकुलिया वन विभाग कार्यालय पहुंचकर धरना दिया. मौके पर मजदूरों ने बताया कि मार्च तक विभाग द्वारा भुगतान किया गया है. उसके पश्चात अबतक मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. Jamshedpur rural park workers on strike : चाकुलिया के आमलागोड़ा के पास वन विभाग के पार्क के मजदूरों को महीनों से वेतन नहीं, आक्रोशित मजदूरों ने वन कार्यालय में दिया धरना
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के आमलागोड़ा गांव के पास वन विभाग द्वारा निर्मित पार्क में कार्य कर रहे 98 मजदूरों का विगत 6-7 माह से मजदूरी भुगतान बकाया है. दुर्गा पूजा के अवसर पर भी बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किए जाने से आक्रोशित मजदूरों ने चाकुलिया वन विभाग कार्यालय पहुंचकर धरना दिया. मौके पर मजदूरों ने बताया कि मार्च तक विभाग द्वारा भुगतान किया गया है. उसके पश्चात अबतक मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. जब भी विभाग के पदाधिकारी से मजदूरी भुगतान करने को कहा जाता है तब उन्हें सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है, उनकी मजदूरी की बकाया राशि का भुगतान नहीं होता है. मजदूरी नहीं मिलने से उनके समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही है. वे पर्व कैसे मनाएं और परिवार का भरण-पोषण कैसे करें, उनके समक्ष बड़ी समस्या है. जबतक भुगतान नहीं किया जाएगा तबतक वे सभी पार्क में काम नहीं करेंगे और विभाग के कार्यालय के पास धरने पर बैठे रहेंगे.
मजदूरों के साथ धरने पर बैठे प्रखंड प्रमुख
बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित मजदूरों के विभाग के कार्यालय के पास आंदोलन करने की सूचना पाकर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय वन विभाग कार्यालय पहुंचे एवं मजदूरों की समस्याओं को जाना. इसके बाद मजदूरी भुगतान करने की मांग को लेकर मजदूरों के आंदोलन का समर्थन करते हुए वे भी मजदूरों के साथ धरने पर बैठ गए. उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में डीएफओ सबा आलम अंसारी से दूरभाष पर बात कर बकाया मजदूरी भुगतान करने की मांग की है. डीएफओ ने आश्वस्त किया है कि मजदूरों के बकाये का जल्द भुगतान कर दिया जाएगा. प्रखंड प्रमुख ने कहा कि जब तक विभाग के पदाधिकारी यहां आकर मजदूरों से वार्ता नहीं करते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. समाचार लिखे जाने तक सभी मजदूर वन विभाग कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ हैं और कोई वरीय पदाधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा है, जिससे मजदूरों में काफी आक्रोश व्याप्त है. (नीचे भी पढ़ें)
उन जब भी विभाग के पदाधिकारी से मजदूरी भुगतान करने को कहा जाता है तब उन्हें सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है, उनकी मजदूरी की बकाया राशि का भुगतान नहीं होता है. मजदूरी नहीं मिलने से उनके समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही है. वे पर्व कैसे मनाएं और परिवार का भरण-पोषण कैसे करें, उनके समक्ष बड़ी समस्या है. जबतक भुगतान नहीं किया जाएगा तबतक वे सभी पार्क में काम नहीं करेंगे और विभाग के कार्यालय के पास धरने पर बैठे रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
मजदूरों के साथ धरने पर बैठे प्रखंड प्रमुख
बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित मजदूरों के विभाग के कार्यालय के पास आंदोलन करने की सूचना पाकर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय वन विभाग कार्यालय पहुंचे एवं मजदूरों की समस्याओं को जाना. इसके बाद मजदूरी भुगतान करने की मांग को लेकर मजदूरों के आंदोलन का समर्थन करते हुए वे भी मजदूरों के साथ धरने पर बैठ गए. उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में डीएफओ सबा आलम अंसारी से दूरभाष पर बात कर बकाया मजदूरी भुगतान करने की मांग की है. डीएफओ ने आश्वस्त किया है कि मजदूरों के बकाये का जल्द भुगतान कर दिया जाएगा. प्रखंड प्रमुख ने कहा कि जब तक विभाग के पदाधिकारी यहां आकर मजदूरों से वार्ता नहीं करते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. समाचार लिखे जाने तक सभी मजदूर वन विभाग कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ हैं और कोई वरीय पदाधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा है, जिससे मजदूरों में काफी आक्रोश व्याप्त है.







