
जमशेदपुर : पिछले दिनों पटमदा मंडल अंतर्गत महुलबना पंचायत के मेयुरणाचा गांव के प्रभुदास महतो की पटमदा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना से मौत हो गयी थी। बुधवार को जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो ने मेयुरणाचा गांव पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया एवं श्राद्धकर्म के लिए एक कक्विंटल 30 किलो चावल एवं नगद 10,000 रूपये, धोती-साड़ी सहायता के रूप में प्रदान किये। साथ ही परिवार को सरकारी सहायता ब्लॉक से दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पटमदा भाजपा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्त, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचिराम बाउरी, मंडल उपाध्यक्ष प्रणकृष्ण महतो, पंचायत प्रभारी बंकिम महतो, उक्त बूथ के अध्यक्ष मथन महतो, गांव के सामाजिक कार्यकर्त्ता गोपाल महतो एवं उक्त बूथ के सभी सदस्य उपस्थित थे.





