
चाकुलिया : मुहर्रम के दशमी के अवसर पर इमामबाड़ा से गाजे बाजे के साथ मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. जुलूस बस्ती होकर चाकुलिया के पुरानाबाजार बिरसा चौक पहुंचकर जुलूस में शामिल युवक एक से बढ़कर एक करतब दिखाए. जुलूस मुख्य मार्ग होते हुए कर्बला पहुंचकर जुलूस का विसर्जन हुआ. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस के साथ बीडीओ देवलाल उरांव, सीओ जयवंती देवगम, इंस्पेक्टर राजेन्द्र दास, थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव और स्वास्थ्य विभाग की टीम साथ चल रहे थे. मुहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. जुलूस में मो गुलाब,रसीद खान, मो अनवर, मो साजीद, मो छोटे, मो हैदर, मो तनवीर, मो राजा, मो सोनू, मो साहिल, मो सद्दाम, मो रिजवान, मो लालो, मिराजुल हक, मो मकशुद, मो शमीम, एमडी छोटकू समेत अन्य उपस्थित थे.





