जादूगोड़ा : स्वतंत्र भारत के बिहार विधानसभा में सिंहभूम जिले के बहडागोडा-घाटशिला संयुक्त विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक स्व मुकुंद राम तांती की 124वीं जयंती रविवार को पोटका प्रखंड के मानपुर चौक पर मनाई गई. इस मौके पर पोटका पान-तांती बुनकर समिति की ओर से मानपुर चौक पर समारोह आयोजित किया गया जहां समिति के अध्यक्ष बलराम पात्र, संरक्षक मंगल पान, विश्वनाथ खुटिया, प्राण वल्लभ पात्र, सचिव रामेश्वर पात्र, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार पात्रो, कोषाध्यक्ष अविराम पात्रो, संजय पात्रो, पूर्ण चंद्र पातर, पिकाको पात्रो, चंद्रप्रभा पान, विमल प्रसाद खुटिया समेत समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये. इसके पूर्व लोगों ने केक काटकर व समिति के अध्यक्ष बलराम पात्र ने स्व मुकुंद राम तांती की जीवनी से संबंधित लिखित नव चेतना पुस्तक का विमोचन कर उनका 124वां जन्मोत्सव मनाया. इस मौके पर समिति के अध्यक्ष बलराम पात्र ने कहा कि वे समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार उनकी जमीन पर सीएनटी लगाकर जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा रखी है, जबकि उनकी जाति को अनुसूचित जाति में शामिल नहीं कर रही है. सरकार की यह कर्रवाई अन्याय पूर्ण है. इसे बदलने की मांग उन्होंने झारखंड सरकार से की ताकि उनका समाज भी आगे बढ़ सके. इस मौके पर स्व मुकुंद राम तांती के दबे-कुचले लोगों के हक व अधिकार के लिए उनके संघर्ष की गाथा को याद किया गया.



