गालूडीह: गालूडीह के पुतरू गांव एवं आसपास के ग्रामीणों ने तारापद महतो हत्याकांड को लेकर सड़क जाम का ऐलान किया था. हालांकि, दोपहर 2 बजे तक शव नहीं पहुंचा है. ग्रामीण शव के इंतिजार में मैदान में जुटे हुए हैं. इधर, प्रशासन भी अलर्ट है. भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किया गया है. थाना प्रभारी अंकु कुमार, मुसाबनी सीओ पवन कुमार, घाटशिला बीडीओ यूनिका शर्मा, कुड़मी समाज के शीतल ओहदार, अमित महतो, जेएलकेएम नेता तपन महतो, पूनम महतो, उज्ज्वल महतो, काकुली महतो, नवीन महतो, शंखोड़ीप महतो फूलचंद महतो ग्रामीणों के साथ बैठे हुए हैं. ग्रामीणों ने बताया कि रामदास मुर्मू ग्रामीणों के साथ शव को लाने एमजीएम जमशेदपुर गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उनको शव नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शव रिसीव करने के लिए थाना का हस्ताक्षर चाहिए लेकर थाना से कोई भी पुलिस पदाधिकारी हस्ताक्षर करने अस्पताल नहीं पहुंचा है. वहीं समाजसेवी का कहना है कि एनएच 33 जाम बेअसर नगर आ रहा है क्योंकि अब तक पोस्टमॉर्टम के बाद शव रिलीज कराने के लिए पुलिस नहीं पहुंची है. उन्होंने बताया कि वे ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे की रणनीति बनायेंगे. आगे प्रशासन से वार्ता की जायेगी और मुख्य शूटर और हत्याकांड में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की मांग की जायेगी.











