
चाईबासा : झारखंड और ओड़िशा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में कामयाबी हाथ लगी है. इस कड़ी में ओड़िशा के बिसरा थाना क्षेत्र से नक्सली संगठन पीएलएफआइ के तीन नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ओड़िशा पुलिस के हत्थे चढ़े नक्सलियों में पवन, सैमुएल और राजेश बिरुआ शामिल है. इनके पास से दो देसी कट्टा और चाकू बरामद किया गया है. तीनों नक्सली खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले है, जो पीएलएफआइ लीडर दिनेश गोप और शनिचर सोरेन के दस्ते में शामिल है. इन लोगों के खिलाफ हत्या, रंगदारी की वसूली से लेकर ठेकेदारों और माइंस संचालकों को धमकाकर लेवी वसूलने का आरोप है.



