
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी सीमा कुमारी ने मुखिया और पंचायत सचिवों के साथ बैठक की. इस बैठक में सभी मुखिया और पंचायत सचिवों से पंचायतों में चल रहे योजनाओं की जानकारी ली. बैठक में बीडीओ सह सीओ ने कहा कि पंचायत में हमेशा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें तथा पंचायत में पदस्थापित पंचायत सचिव, कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्रज्ञा केन्द्र संचालक, ग्राम रोजगार सेवक, कनीय अभियंता ससमय पंचायत आते हैं या नहीं इसकी जानकारी के लिए हमेशा हाजिरी पंजी का अद्यतन करते रहने का निर्देश दिया है. 14वें वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग, मनरेगा अंतर्गत सभी प्रकार के योजनाओं को सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के आलोक में ही पूरा करने का निर्देश दिया है. बैठक में सभी पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव उपस्थित थे.















