
मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता प्रशांत हेम्ब्रम ने प्रखंड की पारूलिया पंचायत में चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण किया और संबंधित पंचायत सचिव और लाभुक को समय सीमा के अन्दर ही आवास पूरा करने का निर्देश दिया. इसके अलावे किसी प्रकार की परेशानी होती है तो तत्काल सूचना देने को कहा है. संबंधित ग्राम रोजगार सेवक को समय-समय पर लाभुक के नाम पर डिमांड डालने का निर्देश दिया है. इसके अतिरिक्त पारूलिया पंचायत के विभिन्न योजनाओं का भी निरीक्षण किया और संबंधित पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवक को आवयकता अनुसार दिशा-निर्देश दिया है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




