जादूगोड़ा : नवरात्र को लेकर यूसिल की नरवा पहाड़ आवासीय कॉलोनी के पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. शनिवार को सप्तमी की पूजा के साथ ही मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप माता कालरात्रि की उपासना धूमधाम से की गई. इधर इस मौके पर यूसिल कर्मी भैरव रजक की अगुआई में रामायण मंडली की की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया जहां “तुम मेरी जीवन आधार मां जननी, नइया पड़ी है मझधार मां जननी” भजन ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

मां दुर्गा के पट खुलते ही भक्तों ने माता के अनुपम दर्शन किए. कई पूजा पंडालों में इस दौरान माता के सप्तम स्वरूप की पूजा हुई. भक्तों की भीड़ अहले सुबह कलश स्थापना आरती के साथ दिखी. महिलाओं और युवतियों के साथ युवा भी भक्तिभाव से मां की भक्ति में लीन दिखे.





