चाकुलिया: चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव सोमवार से शुरू हुआ.महोत्सव के उद्घाटन समारोह के पूर्व गाजे बाजे के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया. डांक बंगला परिसर से निकला फ्लैग मार्च मुख्य सड़क का परिभ्रमण करते हुए चाकुलिया के नयाबजार सुभाष चौक पहुंची. चौक पर स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति पर विधायक समीर महंती समेत अन्य नेताओं ने माल्यार्पण कर नेताजी को श्रद्धांजलि दी. फ्लैग मार्च बाजार का परिभ्रमण कर वापस डाक बंगला पहुंचकर समाप्त हुई.
विधायक ने डाकबंगला में बैलून उड़ाकर महोत्सव का उद्घाटन किया.(नीचे भी पढ़े)

नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव का उद्घाटन सोसाइटी के संरक्षक सह विधायक समीर महंती ने बैलून उड़ाकर महोत्सव का उद्घाटन किया. मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री महंती ने कहा कि गूंज महोत्सव का शुरूआत छोटे स्तर से किया गया था जो आज एक बड़ा महोत्सव का रूप ले लिया है. कहा कि गूंज महोत्सव की गूंज सिर्फ चाकुलिया में ही नहीं है बल्कि पुरे झारखंड, बंगाल और ओड़िशा में गूंज की गूंज है. कहा कि महोत्सव में तीनों ही राज्य के प्रतिभा महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को दिखाते हैं. (नीचे भी पढ़े)
विधायक ने कहा कि गूंज महोत्सव का उद्देश्य ही ग्रामीण प्रतिभा को एक बेहतर मंच देकर निखारना है. उन्होंने कहा कि गूंज महोत्सव सह मेला सभी का है इसे सफल बनाने में सभी सहयोग करें. मौके पर मनिन्द्र नाथ पालित,सुनील बेरा,पुलक रंजन महापात्र,श्रीनाथ मुर्मू, घनश्याम महतो,प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय,उप प्रमुख कविता साव,मो गुलाब,राकेश महंती, मुखिया राधानाथ मुर्मू,शिवचरण हांसदा,दासो हेम्ब्रम,जदू मुर्मू,पंसस बुबाई दास,टूलु साव, श्याम मांडी,कूवंर सोरेन, राम बास्के,मिथुन कर,बिशाल बारिक,राजा बारिक,रसीद खान,मो मोला समेत अन्य उपस्थित थे.











