
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के सोनागड़ा गांव में पद्मश्री जमुना टुडू ने वन सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की. इस बैठक को संबोधित करते हुए जमुना टुडू ने कहां कि वन विभाग के पदाधिकारी और ग्रामीणों के सहयोग से वन सुरक्षा समिति के सदस्य गांव और क्षेत्र के साल जंगलों की सुरक्षा करें. कहा कि जीवन में पर्यावरण को सुतलित बनाए रखने के लिए जंगलों को सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है. जंगल का संरक्षण होगा तो ही हमारा जीवन सुरक्षित होगा. उन्होंने कहा कि वन सुरक्षा समिति के सदस्य ग्रामीणों को जागरूक कर जंगल संरक्षण करने का संकल्प ले. मौके पर फुलमनी मांडी, सोनाली सोरेन, पानसरी मांडी, पमा सोरेन, मयनो मुर्मु, चुड़ामुनी मुर्मु, बास्ता हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.







