रांची / जमशेदपुर : झारखंड में मौसम के मिजाज में बदलाव और उठापटक का सिलसिला लगातार जारी है. बुधवार सुबह हल्की बारिश के बाद तेज धूप ने लोगों को परेशान किया. वहीं जमशेदपुर में शाम ढलते ही मौसम फिर बदल गया. अचानक काले बादलों के बीच तेज हवा और बड़े-बड़े ओलों के साथ झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी. मौसम के बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी बारिश होने के आसार है. इस दौरान रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबजंग, पाकुड़, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में बारिश का अनुमान है. इस दौरान हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.




