
घाटशिला : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर गुरूवार को भाजपाइयों ने प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़गी, राहुल पांडेय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती के नेतृत्व में अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल का वितरण किया. मौके पर प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़गी ने कहा कि भाजपा परिवार पूरे देश मे सेवा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत अलग -अलग क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं द्वारा समाज हित में कई कार्य किये गये है. आज अनुमंडल अस्पताल में मरीजों एबं कर्मियों के बीच फल का वितरण कर सेवा किया गया है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ,हिमांशु मिश्रा, समरनाथ मुखर्जी, बिक्रम साहू, विशु दंतापत, सूजन मन्ना, सुरेश माहली, नीतीश कुमार, समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
चाकुलिया में 70 दिव्यांगों के बीच फल वितरित

चाकुलिया : नरेंद्र मोदी का 70वें जन्मदिवस के पर भाजपा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष शतदल महतो के नेतृत्व में 70 दिव्यांगों के बीच फल का वितरण किया गया. मौके पर शतदल महतो ने कहा कि कार्यकर्ता विभिन्न तरीके से सेवा कार्यों का आयोजन कर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की. इसी क्रम में आज भाजपा ने कमारीगोड़ा में दिव्यांगों के बीच फल, सामग्री का वितरण किया गया. मौके पर मंडल अध्यक्ष गंगा नारायण दास, जिला उपाध्यक्ष साधन मल्लिक,पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, पूर्व महामंत्री संजय दास, जिला आईटी आज़ाद महतो, मनोरंजन महतो, चंदन महतो, रवि तिवारी, राजेश नमाता, मुरारी सिंह, पिंटू नन्दी समेत अन्य उपस्थित थे.
बड़शोल में 50 जरूरतमंदों के बीच फल का वितरण

बहरागोड़ा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस पर बहरागोड़ा और बड़शोल भाजपा मंडल कमेटी द्वारा सेवा सप्ताह के तहत गरीबों के बीच फल का वितरण किया गया. इसी क्रम में गुरूवार को भाजपा बड़सोल मंडल के द्वारा खंडामौदा पंचायत के खुंती-कुशमी हरिजन टोला में 50 असहाय लोगों के बीच फल वितरण किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्र ने किया. मौके पर श्रीवस्त घोष, हरिहर दंडपाट, कवि बट्यबाल , राखोहरी मुखी, लक्ष्मीकांत वीर, रविन्द्र मुंडा,जयकृष्ण पैडा, युवा नेता यादव पात्र, शिबू संतरा, रिंकू नायक, सत्यजीत जेना, सुशील मुंडा, तापस बारीक, अभिजीत कुईला, महादेव प्रधान, बधुराम मुखी, भवन मुखी, काजल मुखी समेत अन्य उपस्थित थे.







