चाकुलिया : दुर्गा पूजा के अवसर पर जहां सनातनी युवा मंच द्वारा केएनजे स्कूल मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण कर मां दुर्गा की पूजा कर रही है वहीं कमेटी द्वारा समाज सेवा भाव के मद्देनजर 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया है. यह जानकारी कमेटी के सदस्य सायमन्स कुमार और विशाल बारिक ने दी है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि 16 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का उद्घाटन कमेटी के संरक्षक सह विधायक समीर मोहंती करेंगे. कमेटी द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग लेकर रक्तदान कर शिविर को सफल बनाएं और रक्तदान कर किसी जरूरमंद व्यक्ति तक रक्त पहुंचाने में सहयोग करें.





