चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जुगितुपा पंचायत के मिश्रिकाटा चौक से महंती टोला तक वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 74.73 लाख की लागत से 1,700 किमी सड़क का निर्माण किया गया था. निर्माण के तीन वर्ष पश्चात ही कालीकरण सड़क निर्माण कार्य में लगे चिप्स सड़क से उखड़ने लगा है. गांव के ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य संवेदक द्वारा मनमाने ढंग से किए जाने के कारण आज सड़क की ऐसी हालत हो गई है, सड़क जर्जर होने लगा है. सड़क पर कई छोटे-छोटे गड्डे उभर आए है. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की सड़क निर्माण के पांच वर्ष पूर्ण नही हुआ है, सड़क की मरम्मत निर्माण संवेदक को करना है परंतु निर्माण के पश्चात इस सड़क को देखने तक कोई नही आया है. ग्रामीण सड़क मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की मरम्मत नही किया गया तो इस सड़क पर पैदल चलना भी ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो जाएगा.



