चाकुलिया : चाकुलिया पुराना बाजार स्थित सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी में शुक्रवार को सामूहिक रुद्राभिषेक आयोजित हुआ. इसमें आठ जोड़ों ने सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न कराया. पं शिवम तिवारी ने रुद्राभिषेक कराया. रुद्राभिषेक में आनंद केड़िया, छोटू रुंगटा, गोल्डी अग्रवाल, माधव झुनझुनवाला, संजय लोधा, बासु रुंगटा, संजय लोधा और भरत रुंगटा अपनी-अपनी पत्नियों के साथ शामिल हुए, मौके पर पप्पू लोधा, वीणा रुंगटा, परमेश्वर रुंगटा, बबिता रुंगटा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.



