पोटका : प्रखंड के पोटका पंचायत अंतर्गत टांगरसाई मे रविवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर सती घाट टुसू मेला कमिटी द्वारा आयोजित 30 वां सती घाट टुसु मेला में ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ा .मेला में ग्रामीण पारंपरिक अंदाज में टुसू प्रतिमाओं को लेकर पहुंचे थे .मेला में पहुंचे 10 सर्वश्रेष्ठ टुसू प्रतिमाओं को कमिटी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. प्रथम पुरस्कार रोलाडीह टोला सालोयडीह की टुसु प्रतिमा को मिला. इसके अलावे भी मेला में पहुंचे टुसू प्रतिमाओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य चन्द्रवाती महतो ,पंसस छबि दास, झामुमो नेता सुनील महतो उपस्थित हो पुरस्कार वितरण किया . मौके पर विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों समेत कलाकारों के साथ मांदर, ढोल और नगाडा बजाया.मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा टुसू पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की जीवंत पहचान है. यह सिर्फ पर्व नहीं बल्कि हमारी एकता, सामूहिकता और परंपरा का उत्सव है. ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं, इसलिए इसे सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है. .(नीचे भी पढ़े)

पोटका की संस्कृति को राज्य और देश में पहचान दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.विधायक संजीव सरदार ने सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामवासियों और समिति के सदस्यों को बधाई दी. आयोजन को सफल बनाने में कमिटी के निर्मल सरदार,समरजय सरदार,सुब्रतो लाहा,संजीवन सरदार,गोरा कर्मकार,समीर गोप,शत्रुघ्न सरदार,रावण सरदार,मुनिलाल सरदार,सचिन सरदार,राजकुमार गोप आदि का योगदान रहा.



