
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के मुखिया दासो हेम्ब्रम शुक्रवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोहालडांगरा स्कूल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में मुखिया स्कूल के बच्चों के साथ बैठकर बच्चों के लिए निर्मित मीड डे मिल ( मध्याह्न भोजन) ग्रहण किया. शुक्रवार को बच्चों को मीड डे मिल में दाल भात मिक्सड हरी सब्जी और उबला अंडा खाने में दिया गया. मीड डे मिल खाकर मुखिया ने संतुष्टी जाहीर की. (नीचे भी पढ़ें)
मुखिया ने स्कूल परिसर में निर्मित क्लास भवन मरम्मत कार्य का भी अवलोकन किया. मौके पर मुखिया ने कहा कि स्कूल भवन मरम्मत कार्य में अनियमितता बरती जा रही है अब भी भवन के छत से पानी रीस रहा है. कहा कि भवन के छत की ढलाई को तोड़कर मरम्मत करना था, परंतु प्राक्कलन के मुताबिक कार्य नहीं हो रहा है. मुखिया ने कहा कि मरम्मत कार्य काफी धिमी रफ्तार से हो रहा है जिसकारण स्कूली बच्चों को बारिश में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.



