चाकुलिया: चाकुलिया के स्टील फैक्ट्री प्रांगण स्थित श्याम वाटिका में श्याम युवा सत्संग समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय श्याम महोत्सव के दुसरे दिन भजन संध्या आयोजित हुई. कोलकाता से आएं सूरज शर्मा,तुषार चौधरी और चाकुलिया के अमित शर्मा ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजन संगीत प्रस्तुत कर रात भर श्रोताओं को बांधे रखा. भजन संध्या की शुरुआत अमित शर्मा ने गणेश बंदना से शुरू की. रात भर कलाकारों ने साथी हमारा कौन बनेगा तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा, कीर्तन की है रात आज थारो आनों है,तेरे मोर छड़ी के आगे झुक गए बड़ी बड़ी सरकार, दरबार अनोखा सरकार अनोखी खाटू वाले की दरबार अनोखी,भर दे ओ श्याम भरदे झोली मैरी जैसी भजनों पर देर रात तक श्रोता झूमते रहे.(नीचे भी पढे)
रात भर श्याम बाटिका में लोग श्याम की जयकारा लगाते रहें, श्याम बाबा की जयकारा से रातभर चाकुलिया गूंजता रहा. समिति द्वारा भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी. महोत्सव में अलौकिक श्रृंगार,भव्य दरबार,छप्पन भोग और अखंड ज्योति लोगों के बीच मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा. इस मौके पर प्रभात झुनझुनवाला, विनीत रूंगटा, विकास लोधा,संजय लोधा,सुभाष लोधा,दीपक झुनझुनवाला, भरत रूंगटा, मनीष रूंगटा, आलोक लोधा, सुमित लोधा, पंकज अग्रवाल, विनोद धनानिया, पवन अग्रवाल, पवन गोयनका, राजेश छावछेरिया, विशाल लोधा, नीरज केड़िया, अमित भारतीय, बिट्ठल शर्मा, कन्हैया सहल, मनोज अग्रवाल, माधव झुनझुनवाला समेत अन्य उपस्थित थे.



