
बहरागोड़ा : कोरोना वायरस के संक्रमण बिमारी के कारण सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की है. लॉक डाउन होने से गरीब और असहाय लोगों के बीच भोजन की व्यवस्था करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों की परेशानियों को देखते हुए साउथ इस्ट कैमिकल्स चाकुलिया द्वारा स्व भूतपूर्व मंत्री शिबू रंजन खा कि स्मृति में उपलब्ध कराये गये खाद्य सामग्री का वितरण मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने गरीब और जरूरतमंदों के बीच किया.सोमवार को प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत और पाथरा पंचायत के 140 गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच कांग्रेस परिवार के बैनर तले वितरण किया. मौके पर विधायक श्री महंती ने कहा कि समाजसेवी श्यामल कुमार खां द्वारा संकट की इस घड़ी में लोगों के बीच राहत सामग्री उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है. कहा कि संस्थान द्वारा लगातार लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है इसका मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी गरीब भूखा ना रहे. संस्थान हमेशा लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है.कहा कि लॉक डाउन 4 के पहले दिन समाजसेवी श्यामल कुमार खां द्वारा लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण कराना सराहनीय कार्य है,आज के दिन में समाज के लिए बहुत ही उपयोगी है. आज पूरा विश्व और भारतवर्ष वैश्विक कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है.विधायक ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि आप लोग अनावश्यक घर से बाहर ना निकले, इस महामारी का कोई दवा नहीं है , इसलिए जितना हो सके घर पर ही रहे , इसी में सबकी भलाई है, सभी मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें. साउथ इस्ट केमिकल्स द्वारा उपलब्ध कराए गये चावल, आटा, आलू, दाल , सरसों तेल, नमक, बोतल साबुन, पावर डिटरजेंट पाउडर समेत अन्य का वितरण किया गया. मौके पर समाजसेवी अरधेन्दु शेखर दास, अशोक कुमार सीट, स्वपन माझी, जयदेव दास, मिथुन कर, वापी बंद, पिकु दास, पंकज भोल, बिनंद पातर, गौतम साहा, धर्मानंद नायक, तारक घटवारी, रविंद्र गोप समेत अन्य उपस्थित थे. श्यामल कुमार खां का कहना है कि विधायक समीर मोहंती को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने आज अपना बहुमूल्य समय हम लोगों को दिए एवं उन्होंने यह भी कहा की यह कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा, मेरा एक ही उद्देश्य है कि कोई भी गरीब इस महामारी में भूखा ना रहे.















