चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के केदार नाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान परिसर में सुपर स्टार क्लब के तत्वावधान में जूनियर चाकुलिया चैंपियंस लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए रविवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई. इस नीलामी में छह टीम के मालिकों ने 120 खिलाड़ियों की बोली लगाई. टूर्नामेंट में कुल छह टीम पुरनापानी फायर बर्ड्स, पीके स्पॉटिंग क्लब, अमलागोड़ा किंग्स, रीवा एकादश, सालखा वॉरियर्स और यूनाइटेड एकादश भाग लेंगी. (नीचे भी पढ़े)
पुरनापानी टीम के मालिक विप्लव महतो और कप्तान देव महतो, पीके स्पॉटिंग टीम के मालिक दशरथ गोप और कप्तान मिलन मांडी, अमलागोड़ा किंग्स टीम के मालिक समीरन परिहारी और कप्तान नीरज बारीक, रीवा एकादश टीम के मालिक आनंद सिंह और कप्तान बाबाई नायक, सालखा वॉरियर्स टीम के मालिक तापस गोप और कप्तान मदन गोप और यूनाइटेड एकादश टीम के मालिक सोमनाथ गोप और कप्तान अनिर्बन रॉय हैं. नीलामी का संचालन गंगाधर राव ने किया. (नीचे भी पढ़े)
क्लब के अनिर्बन रॉय ने बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी 15 मार्च से खेली जाएगी. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 12000 रुपए नगद और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 10000 रुपए नगद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा. बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच 21 मार्च को खेला जाएगा. नीलामी के अवसर पर गंगाधर राव, निखिल कुमार,रबिंद्र महतो, प्रसेनजीत महतो, अभिजीत दास, सोमनाथ गोप, ओम तिवारी, राहुल महतो समेत अनेक खिलाड़ी उपस्थित थे.







