पोटका : प्रखंड के जुड़ी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में जेएफसीए जुड़ी के तत्वावधान में नॉक आउट फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ रविवार को हुआ . प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन बतौर अतिथि पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व सिविल सर्जन डॉ एके लाल,डॉ जयंत कुमार दे, शिक्षाविद् रघुनन्दन बनर्जी, पूर्व मुखिया उपेंद्र नाथ सरदार, समाजसेवी बिभीषण सिंह सरदार, सुनील कुमार दे, सोमेन मंडल, नीलकमल पाल, सीमा चटर्जी आदि की उपस्थिति में विधिवत पुजा अर्चना के उपरांत किया गया. मौके पर पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि जुड़ी में प्रतिवर्ष आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता के लिए यहां की कमिटी और ग्रामीणों का एक सामुहिक प्रयास सराहनीय है इसे आगे भी जारी रखे.(नीचे भी पढ़े)

एवरग्रीन जमशेदपुर को हरा सौम्या इलेवन सेमीफाइनल में: प्रतियोगिता के पहले दिन कूल सात मुकाबले खेले गए पहला मैच नुआग्राम एवं सरमोंदा के बीच खेला गया. यह मैच सरमोंदा की टीम ने जीता, दूसरा मैच जेसीए ओल्ड एवं एवरग्रीन की टीम के बीच यह मुकाबला एवरग्रीन की टीम ने जीता, तीसरा मैच यंग ओजी एवं गितिलता के बीच हुआ जिसमें गितिलता की टीम विजय रही. चौथा मैच सौम्या 11 एवं विशाल 11 के बीच इसमें सौम्या 11 की टीम विजयी हुई .द्वितीय चक्र का पहला मैच सरमोंदा एवं एवरग्रीन के बीच इसमें एवरग्रीन की टीम विजय रही, द्वितीय चक्र का दूसरा मैच गितिलता एवं सौम्या 11 के बीच इसमें सौम्या 11 की टीम विजयी रही . पहले दिन का अंतिम मैच एवरग्रीन एवं सौम्या 11 के बीच खेला गया यह मैच जीत सौम्या 11 की टीम ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया . प्रतियोगिता में आगामी 11 मार्च तक क्रिकेट के उपरांत 12 एवं 13 मार्च को फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगा. फाइनल मुकाबले में 14 मार्च को खेले जायेगे.(नीचे भी पढ़े)
आयोजन में ये दे रहे अपना योगदान: आयोजन को सफल बनाने में जेएफसीए जुड़ी के हरमोहन गोप, रोहित सरदार,सुभाष सरदार,पीयूष गोस्वामी, मधुसूदन भट्टाचार्य, आशीष बनर्जी,अपूर्व साहू,अंकित चटर्जी, लालू गोप,बबलू गोप,संजय गोप,शेखर गोप,विजय गोप,विदुर गोप,आलोक बनर्जी,आशीष भूमिज आदि योगदान दे रहे हैं.







