जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके कमलपुर थाना अंतर्गत कुमीर गांव निवासी भूतु सिंह (45) का शव सोमवार को सुबह एक पेड़ पर फांसी में झूलते अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी अशोक कुमार के अनुसार स्थानीय लोगों एवं परिजनों से पूछताछ के क्रम में पता चला कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था. (नीचे भी पढ़े)
जानकारी के अनुसार वह अपने घर में कम इधर-उधर ही भटकता रहता था और मानसिक बीमारी के कारण ही गांव के ही रविवार की रात को जंगल में एक पलाश के पेड़ पर गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार की सुबह स्थानीय चरवाहों की नजर उस पर पड़ी तो परिजनों के माध्यम से इसकी सूचना पुलिस को दी गई. बताते हैं कि भूतु सिंह तीन भाइयों में मंझला था. बड़े भाई कमलपुर थाना के चौकीदार रह चुके हैं जिनकी मृत्यु करीब एक दशक पहले ही हो चुकी है. छोटे भाई की भी करीब दो साल पूर्व मृत्यु हुई थी. भूतु के बड़े भाई का बेटा को अनुकंपा पर चौकीदार की नौकरी मिली थी लेकिन उसकी भी करीब 5 साल पूर्व मृत्यु हो चुकी है.



