चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के जर्जर बिजली खंभे और तार को बदलने समेत अन्य मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद मलय रूहीदास और कांग्रेस नेता विक्रम सिंह चौहान द्वारा किए गए भुख हड़ताल के दूसरे दिन मजिस्ट्रेट के रूप में प्रभारी एमओ गौरीशंकर साव आंदोलन स्थल पर पहुंचकर दोनों की स्वास्थ्य की जानकारी ली. श्री साव ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी से बातकर दोनों की स्वास्थ्य की जांच करने की बात कही.(नीचे भी पढे)
श्री साव के कहने के पश्चात स्वास्थ्य विभाग की टीम आंदोलन स्थल पर पहुंची और आंदोलन पर बैठे दोनों की स्वास्थ्य की जांच की. टीम के सदस्यों ने कहा कि दोनों की पल्स लो है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को पल्स ठीक करने के लिए ग्लूकोज पीने की बात कही, जिस पर आंदोलन में बैठे पार्षद और कांग्रेस नेता ने दवा लेने से इन्कार कर दिया. दोनों ने कहा कि जबतक उनकी मांगों पर विभाग द्वारा पहल नहीं किया जाएगा तबतक उनका आंदोलन जारी रहेगा.



