चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के डुमुरडीहा गांव के शिव टोला में लगे चापाकल 4-5 वर्ष से खराब होने के कारण टोला के 25 परिवार के समक्ष पेयजल की घोर समस्या व्याप्त है. टोला में दौरे के क्रम में पहुंचे मुखिया शिवचरण हांसदा से ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को रखते हुए कहा कि टोला में वर्षो पूर्व चापाकल लगाया गया था,जो विगत 4-5 वर्ष से ठप है. गांव में एक सरकारी कुंआ है वह भी खराब है ऐसे में ग्रामीणों को पीने के लिए 2-3 किमी दूर जाकर पीने के लिए पानी लाना पड़ता है. ग्रामीणों ने मुखिया से जल्द से जल्द टोला में पानी की समस्या को दूर करने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि जल्द समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे.(नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों की शिकायत पाकर मुखिया शिवचरण हांसदा ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी से बात कर ग्रामीणों को आश्वास्त किया कि जल्द ही खराब चापाकल की मरम्मत की जाएगी. इस मौके पर भोलानाथ सोरेन, लालू हांसदा, सुभाष नायेक, भोकेट सबर, दीपक नायेक, अंजली नायेक, द्वीजेन हांसदा, नारायण नायेक, पारूल नायेक, रोमा नायेक समेत अन्य उपस्थित थे.











