सरायकेला : सरायकेला जिले के खरसावां प्रखंड के सुदूरवर्ती नारायणबेड़ा में सेंगेल जनसभा आयोजित हुई, आदिवासी सेंगेल अभियान के तहत बनाये गए खरसावां ब्लॉक बीडीओ सोमराय मार्डी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में आगामी 14 मई को खरसावां प्रखंड के 24 संताल गांवों की एक सेंगेल जनसभा गठित करने का निर्णय लिया गया. निर्णय लिया गया कि आगामी 14 मई को खरसावां प्रखंड के 24 संथाल गांवो की एक सेंगेल जनसभा आयोजित होगी. इसी जनसभा में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व सांसद सह आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि आदिवासी समाज को गुलामी से आजादी दिलाना आदिवासी सेंगेल अभियान का उदेश्य है. इसके लिए आगामी 30 जून को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में विश्व सरना धर्म कोड जनसभा से भारत के आदिवासियों के लिए आदिवासी क्रांति का बिगुल फूंका जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
आदिवासी समाज में सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्रांति लाने एवं आदिवासी समाज को गुलामी से आजादी दिलाने के उद्देश्य से प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के साथ मानवता की रक्षा में उठ खड़ा होना है. श्री मुर्मू ने कहा कि भारत के झारखंड, बंगाल, बिहार, ओड़िशा, आसाम, अरुणाचल, त्रिपुरा के संताल बहुल 350 प्रखंडों के लाखों आदिवासियों की उपस्थिति में वर्ष 2023 में हर हाल में सरना धर्म कोड लागू कराने, मरांग बुरू (पारसनाथ पहाड़) को जैनों के कब्जे से मुक्त कराने, झारखंड प्रदेश को अबोआ दिशोम- अबोआ राज पुनरस्थापित करने, झारखंड में संताली भाषा को राजभाषा का दर्जा दिलाने व अन्य आदिवासी भाषाओं को समृद्ध करने, असम, अंडमान के झारखंडी आदिवासियों को एसटी का दर्जा दिलाने, कुर्मियों को एसटी बनाने की अनुशंसा करने वाली सभी पार्टियों और सरकारों का विरोध करने, ट्राइबल सेल्फ रुल सिस्टम (आदिवासी स्वशासन व्यवस्था) में जनतांत्रिक और संवैधानिक सुधार लानने के लिए के लक्ष्यों को सफल बनाने का क्रांति उद्घोष किया जाएगा.
ये रहे मौजूद
इस जनसभा में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सह आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू, केंद्रीय संयोजक सुमित्रा मुर्मू, सेंगेल दिशोम परगना सोनाराम सोरेन, सोमराय मार्डी, हेंब्रम, हेमाल हांसदा, छोटा दखिन हेंब्रम, शंखो टुडू, हड़ीराम मुर्मू, मेघनाथ हांसदा, रैना हांसदा, दुली हांसदा, मनोज मुर्मू, अर्जुन मुर्मू, तिलका मुर्मू, घनश्याम टुडू इत्यादि उपस्थित थे.



