चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित टाउन हॉल परिसर में बुधवार से दो दिवसीय महिला द्वारा परिचालित प्रदर्शनी सह विक्रय मेला का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक समीर महंती और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमुख धनंजय करुणामय और उप प्रमुख कविता साव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर संबोधित करते विधायक श्री महंती ने कहा कि विमेंस ड्रीम संस्था द्वारा लगाए गए महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तु की प्रदर्शनी सह विक्रय मेला सराहनीय है. कहा कि ऐसे आयोजन से महिलाएं सशक्त और आत्म निर्भर होगी. उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तो परिवार और राज्य मजबूत होगा. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर विधायक ने मेला में लगे सभी स्टॉल का निरीक्षण किया और महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्रियों को खरीदा. अवसर पर प्रमुख धनंजय करुणामय और उप प्रमुख कविता साव ने भी संबोधित किया. अवसर पर राकेश महंती, गौतम दास, बलराम महतो, निर्मल महतो, बुलबुल मंडल, विशाल बारिक, मिथुन कर, देवाशीष दास, पिटला दास, विमेंस ड्रीम की सदस्य छवि महतो, चंदना सीट, काकुली दास, खुशी सीट, कल्पना सीट, सरस्वती सीट, तनुश्री महतो, सुतोपा चटर्जी, प्रिया मोदी, अनिता महतो, अनुष्का दत्ता, फुलन दे, सुजाता बनर्जी, संचिता दे, पुर्णेन्दु महतो समेत अन्य उपस्थित थे. समुह की महिलाओं ने कहा कि टाउन हॉल में बुधवार और गुरुवार को मेला का आयोजन किया गया है और सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक लोग मेला का आंनद उठा सकते हैं.











