जादूगोड़ा : यूसिल के तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से 10 विस्थापितों व प्रभावित ठेका कर्मियों को हटाए जाने के खिलाफ 18 गांवों के निवासियों की सोमवार शाम तुरामडीह गांव में एक बैठक हुईं. झामुमो के जिला मुख्य संयोजक बाघराय मार्डी, सामाजिक कार्यकर्ता सोमाय टुडू, छोटे सोरेन, झानू दिग्गी, मंगल सोरेन ने बैठक का नेतृत्व किया. बैठक में ग्रामीणों ने विस्थापिता की अनदेखी के खिलाफ प्रदर्शन किया. (नीचे भी पढ़ें)

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने यूसिल प्रबंधन को दो दिन के अंदर विस्थापित ठेका कर्मियों को वापस लेने की मांग करते हुए ऐसा नहीं होने पर माइंस गेट जाम करने की चेतावनी भी दी. इस बाबत ग्रामीण झानू दिग्गी ने कहा कि यूसिल प्रबंधन अपने लोगों के जरिए अकुशल कार्यों में बाहरी लोगों को नियोजित कर रहा है, वहीं विस्थापितों व प्रभावित ठेका कर्मियों को नौकरी से हटाया जा रहा है, जबकि उन्हीं की जमीन पर प्लांट लगा है. (नीचे भी पढ़ें)

गांव की झानू देवी ने कहा कि तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में तीन पंचायतों, केरुआ डुंगरी, पुड़ीहासा, व्यांग बिल, समेत तुरामडीह, नान्दुप, तालसा आदि के ग्रामीणों ने यूसिल प्रबंधन को जमीन दी, जबकि नियोजन यूसिल के एजेंटों द्वारा विस्थापितों को दिया जाता है. किन्तु इसमें कंपनी प्रबंधन के इशारे पर इसमें विस्थापितों व प्रभावित ठेका मजदूरों से नियोजन के नाम पर अवैध वसूली की जाती है. उधर झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने यूसिल प्रबंधन को दो दिनों की मोहलत देते हुए, ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.








