जादूगोड़ा : अखिल भारतीय वैरागी वैष्णव समिति के केंद्रीय अध्यक्ष चित्तरंजन दास, महासचिव फकीर चंद्र दास की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को दिल्ली से आई राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर से रांची गेस्ट हाउस में मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने उनसे वैष्णव जाति को अति पिछड़ी जाति की केंद्रीय सूची में शामिल कराने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. (नीचे भी पढ़ें)
समिति द्वारा सौपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि वैष्णव जाति की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक दशा अति दयनीय है. ऐसे में इस जाति को पिछड़ी जाति की सूची से हटाकर अति पिछड़ी जाति की केंद्रीय सूची में शामिल किया जाय, ताकि केंद्र सरकार द्वारा लागू योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके. उनसे मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय वैरागी बैष्णव समिति के अध्यक्ष चित्तरंजन दास, महासचिव फकीर चन्द दास संयोजक नेपाल दास, गोपीनाथ दास, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार दास, दिलीप दास, संगठन सचिव रवीन्द्रनाथ दास शामिलथे.











