जादूगोड़ा : यूसिल से सटे जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के मेचुआ गांव की जलमीनार विगत पांच महीने से खराब पड़ी है, जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. यह जलमीनार यूसिल ने सामाजिक दायित्व के तहत ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से मेचुआ गांव के निवासियों को यूसिल प्रबंधन ने सौंपा था. इस बाबत क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता कुशल सोरेन ने कंपनी के उप महाप्रबंधक राकेश कुमार को पत्र लिखकर खराब पड़ी जलमीनार को चालू कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को पेयजल संकट से मुक्ति मिल सके. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि फिलहाल आधा किलोमीटर दूर से पानी ढो कर लाना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि बीते दिनों अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य आशा लकड़ा के जादूगोड़ा दौरे के क्रम में खराब पड़ी जलमीनार की शिकायत की गई थी, इसके बावजूद यूसिल प्रबंधन गंभीर नहीं दिखा. इसको लेकर लेकर यूसिल प्रबंधन को पत्र लिखकर जलमीनार की मरम्मत की गुहार लगाई गई है। बहरहाल देखना यह है कि यूसिल प्रबंधन पेयजल संकट से जूझ रहे मेचुआ गांव के 30 परिवारों को कब तक पेयजल मुहैया करा पाता है, यह देखने वाली बात होगी.




