घाटशिला : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत दाहीगोड़ा जलमीनार से लगातार हो रही पानी की बर्बादी समेत अन्य समस्याओं को लेकर शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सनत काल्टू चक्रवर्ती ने विभाग के एसडीओ सुनील कुमार दत्त को एक ज्ञापन सौंपा. सौंपे ज्ञापन में बताया गया है कि इनटेकवेल की सफाई के बाद उसके केमिकल आसपास के क्षेत्रों में बहा दिए जाते हैं जिससे आसपास के खेतों की स्थिति काफी बदतर हो गई है. इन खेतों पर निर्भर लोगों की स्थिति काफी दयनीय है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि केमिकल के कारण खेतों की मिट्टी बर्बाद हो गई है. ज्ञापन में बताया गया कि यह काफी पुरानी मांगें हैं, इस पर ध्यान आकृष्ट कराये जाने के बाद भी कई वर्षों से ध्यान नहीं दिया जा रहा है. ज्ञापन में बताया गया कि जल मीनार की टंकी में पानी भर जाने के बावजूद काफी समय तक पानी का बहाव निरंतर होता रहता है. बताया गया कि पानी तो नष्ट होता ही है, ओवरफ्लो होने के कारण आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.




