
रांची : देश में चल रही रसोई गैस के संकट को लेकर झारखंड विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान सत्ताधारी झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायकों ने झारखंड विधानसभा के अंदर और बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. गैस सिलेंडर लेकर इन लोगों ने प्रदर्शन किया. झारखंड विधानसभा बजट सत्र के शुरू होने से पहले सत्ता पक्ष ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर एलपीजी किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया. (नीचे भी पढ़ें)

इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक मंगल कालिंदी और पोटका विधायक संजीव सरदार भी शामिल हुए और जमकर केंद्र की मोदी सरकार का विरोध किया. इस मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि देश में रसोई गैस की किल्लत को खत्म करना होगा और आम जनता को गैस उपलब्ध कराना होगा. (नीचे भी पढ़ें)

आम जनता को गैस सिलेंडर के लिए भटकना पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की नीतियां “खाने को और, दिखाने को और” वाली हैं और जनता को सिर्फ जुमले सुनाए जा रहे हैं. विधायक संजीब सरदार ने कहा की रसोई गैस की कमी के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. घरों में चूल्हे ठंडे पड़ने की नौबत आ गई है लेकिन मोदी सरकार मोन है. इससे पहले मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की रिक्शा से झारखंड विधानसभा पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया. इससे पहले इरफान अंसारी साइकिल से विधानसभा पहुंचे थे.







