
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के नेशनल एनएच 33 पर एक तेज रफ्तार ऑटो ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी. शनिवार की रात हुए इस सड़क हादसे में साइकिल सवार 77 वर्षीय जय नारायण मिश्रा की मौत हो गई है. प्रत्यक्षदर्शी सैयद सिराज ने बताया कि जैसे ही एक्सीडेंट हुआ वह घटनास्थल पर ही मौजूद थे. फौरन उन्होंने जय नारायण मिश्रा को वाहन पर लिटाया और फौरन साकची के एमजीएम अस्पताल ले गए. उन्होंने कहा कि शायद जय नारायण मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी. फिर भी इसकी पुष्टि के लिए उन्हें एमजीएम अस्पताल लाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जय नारायण मिश्रा की कदमा के वर्कर्स फ्लाइट के पास सुधा डेयरी शॉप की दुकान है वह सुधा डेयरी का दूध बेचते हैं. जय नारायण मिश्रा अपनी दुकान बंद कर साइकिल से अपने घर कुमरूम बस्ती जा रहे थे. तभी, यह हादसा हुआ. साइकिल को टक्कर मारने वाली ऑटो पारडीह की तरफ से तेज रफ्तार से आई. ऑटो का ड्राइवर भी घायल हुआ है.




