चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र के दिघी गांव में मंगलवार की साम चौठिया गांव निवासी समरेश टुडू अपने बाइक से गिरकर जख्मी हो गया है. जख्मी हालत में समरेश सड़क किनारे पड़ा हुआ था. बहरागोड़ा से चाकुलिया आ रहे झामुमो नेता मुन्ना होता की नजर घायल समरेश टुडू के उपर नजर पड़ी तो वे अपनी वाहन को रोककर घायल को उपचार कराने के लिए सीएचसी पहुंचाया.(नीचे भी पढ़े)
सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर विधायक समीर महंती, राकेश महंती, देवाशीष दास, बुलबुल मंडल,बासु महतो, विशाल बारिक समेत अन्य सीएचसी पहुंचकर घायल की सुध ली और चिकित्सक से बेहतर इलाज करने की बात कही.



