जमशेदपुर : कदमा थाने में मजिस्ट्रेट निशा कुमारी के बयान पर अलग-अलग दो केस दर्ज किया गया है. ये मामले सौहार्द बिगाड़ने के मामले में दर्ज किए गए हैं. एक मामले में अमित कुमार यादव और दूसरे मामले में उबैद अख्तर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. दोनो मामले में मजमा बनाकर साजिश रचकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है.(नीचे भी पढे)
आरोपियों के खिलाफ धारा 295 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से ही सभी आरोपी अपने घर से फरार हैं. कदमा थाने में सौहार्द बिगाड़ने का यह तीसरा मामला दर्ज किया गया है.



