घाटशिला : मौउभंडार ओपी क्षेत्र के आईसीसी कंपनी क्वार्टर इटीएफ 73/11 में बीती देर रात जय प्रकाश दास ने पंखे से ओढनी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सोमवार की सुबह जब मृतक की मां जगी ने अपने बेटे को फंदा से लटका देखा. मृतक की मां जब कमरा में आयी तो देखा कि उसका दरवाजा खुला हुआ था. वह पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटक रही था. मां ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी, ग्रामीणों ने आनन-फानन में फंदे से झूलता शव को नीचे उतार कर अनुमंडल अस्पताल घाटशिला प्राथमिक उपचार के लिए ले गए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही इस मामले की गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है.











