चाकुलिया : चाकुलिया विधायक कार्यालय में शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में केरूकोचा हाट मैदान में 12 सितंबर को शहीद साबुआ हांसदा के शहादत दिवस समारोह को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक समीर महंती ने कहा की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहादत दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सीएम हेमंत सोरेन और विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री चंपई सोरेन समेत पार्टी के अन्य विधायक और जिला के सभी नेता उपस्थित होंगे. महंती ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाए. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में विधायक समीर महंती ने कहा कि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण प्रतिभा का विकास करने के लिए वे जल्द ही फुटबॉल और तीरंदाजी एकादमी शुरू करेंगे, ताकि ग्रामीण स्तर पर छिपे प्रतिभा का उजागर हो सके. एकादमी में 10 वर्ष के बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण के लिए कोच उपलब्ध कराएंगे. शनिवार और रविवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा. महंती ने कहा की कार्यकर्ता पंचायत वार सूची बनाए और उन्हीं सूची से प्रशिक्षण के लिए बच्चों का चयन किया जाएगा. पंचायत स्तर पर प्रभारी नियुक्त करें ताकि पंचायत स्तर पर बच्चों का चयन किया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि स्कील डेवलपमेंट के लिए टाटा स्टील से बात हुई है. सरकार बेहतर सोच के साथ काम कर रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ मिडिया में आने का काम किया था और हेमंत सरकार धरातल में उतरकर काम कर रही है. मौके पर मुखिया शिवचरण हांसदा,बलराम महतो,समीर दास,श्याम मांडी,बयाल किस्कू,डोमन मांडी,राधानाथ मुर्मू,सुनील हेम्ब्रम,राकेश महंती,साधन नायेक,गोबिंद हैम्ब्रम,कालीदास हैम्ब्रम,मंगल हांसदा,सावना मांडी,मदन हैम्ब्रम,नव मुर्मू,विजय गोस्वामी,राजा बारिक,अक्षय नायेक,लोकनाथ महंती,धीरेन महतो,संजय बेरा,बबलू हैम्ब्रम,मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.



