जमशेदपुर : राजेंद्र विद्यालय परिसर में शनिवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 11वें विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित उक्त योगाभ्यास कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया.(नीचे भी पढ़ें)

विश्व योग दिवस समारोह को संबोधित करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि, बिहार एसोसिएशन के महासचिव सीपीएन सिंह ने कहा कि योग के माध्यम से हम स्वयं को स्वस्थ्य एवं तंदुरुस्त रख सकते हैं. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और स्वस्थ तन-मन के लिए योगाभ्यास अति आवश्यक है. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या अनिता तिवारी, उप प्रधानाचार्या किरण सिन्हा, जूनियर इंचार्ज डी वाणी एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे. प्रधानाचार्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें योग के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन की दिनचर्या में योगाभ्यास को शामिल करने की सीख दी.











