
जमशेदपुर : जमशेदपुर के अधिवक्ता प्रकाश झा को पितृशोक. उनके पिताजी विश्वपति झा (90) लंबे समय से बीमार मंगलवार की शाम टीएमएच में अंतिम सांस ली है. वे अपने पीछे चार पुत्र और एक बेटी छोड़ गए हैं. वे टाटा मोटर्स से 1997 में रिटायर हुए थे. वही बुधवार को उनका अंतिम संस्कार पार्वती घाट में किया जाएगा. अंतिम यात्रा उनके छोटे बेटे निवास झा के घर से सुबह 10 बजे निकलेगी, जो बिष्टुपुर के एल रोड के क्वाटर संख्या 62 से रहते हैं.











