जमशेदपुर : स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर निवासी अधिवक्ता संजीत कुमार गुप्ता को आगामी छह माह के लिए अपना विधि सलाहकार मनोनीत किया है. संजीत गुप्ता अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय विधि सलाहकार भी हैं. संजीत कुमार गुप्ता को सौंपे मनोनयन पत्र में मंत्री बन्ना गुप्ता ने उम्मीद जतायी है कि वे जरूरतमंद लोगों की निःशुल्क एवं निःस्वार्थ भाव से सेवा करेंगे एवं जनहित के कार्यों के लिए सदैव सुलभ एवं तत्पर रहेंगे.











