जमशेदपुर : रंगमंच, साहित्य एवं ललित कलाओं को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की जमशेदपुर महानगर इकाई की ओर से भारतीय संस्कृति, संस्कार और धार्मिक उत्सव के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धनतेरस की पूर्व संध्या पर भू-अलंकरण, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई. मुख्य अतिथि, तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने अपने संबोधन में कलाकारों का भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए उत्साह वर्धन किया. (नीचे भी पढ़ें)

संस्था की उपाध्यक्ष डॉ मुदिता चंद्रा, कार्यक्रम संयोजक पूर्वी घोष ने रंगोली के कलाकारों एवं अतिथियों का सम्मान किया एवं साथ ही प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया. इस वर्ष यह प्रतियोगिता 05 नवंबर संध्या 4 बजे से तुलसी भवन परिसर में आयोजित हुई. प्रतियोगिता का विषय भारतीय संस्कृति और उत्सव था. संस्कार भारती जमशेदपुर की भू-अलंकरण विधा संयोजिका पूर्वी घोष ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले सभी कलाकारों ने एक से बढाकर एक रंगोली बनाई. प्रतियोगिता के निर्णायक रीतम नंदी के अनुसार प्रथम प्रीति कुमारी, द्वितीय लक्ष्मी महतो, तृतीय करण राणा एवं प्रोत्साहन पुरस्कार ऋचा मुखी को मिला. इस प्रतियोगिता (दृश्य कला) में डॉ पुष्पा कुमारी के अलावा कलाकारों के परिजन एवं शहर के अनेक कलाकारों की महती उपस्थिति रही.












