जमशेदपुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालीमाटी में दीपावली के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा. गुरुवार को बच्चों की रचनात्मकता को निखारने के लिए विशेष रंगोली और पोस्टर मेकिंग गतिविधियों का शानदार आयोजन किया गया.रंगोली प्रतियोगिता के तहत छात्र-छात्राओं ने परिसर को रंग-बिरंगे और पारंपरिक डिजाइनों से सराबोर कर दिया. वहीं दूसरी ओर, कक्षा 4वीं और 5वीं के बच्चों ने पोस्टर मेकिंग गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लिया.(नीचे भी पढ़े)

विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव ने बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन किया. उन्होंने बच्चों की अद्भुत कलात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए दीपों के इस पावन त्योहार पर सभी विद्यार्थियों के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसमौके पर विद्यालय के शिक्षक राकेश कुमार सिंह, शिक्षिका कंचन कुमारी और करनदीप सिंह एवं विद्यालय के अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे.












