• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 23, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur-Saraikela : स्व निर्मल महतो की जयंती पर झामुमो, आजसू, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, चमरिया गेस्ट हाउस व गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान में प्रतिमा पर माल्यार्पण, लिया निर्मल दा के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Jamshedpur-Saraikela : स्व निर्मल महतो की जयंती पर झामुमो, आजसू, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, चमरिया गेस्ट हाउस व गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान में प्रतिमा पर माल्यार्पण, लिया निर्मल दा के आदर्शों पर चलने का संकल्प
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
चमरिया गेस्ट हाउस के समक्ष स्व निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करतीं विधायक सबिता महतो व अन्य.

जमशेदपुर : झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायक रहे स्वर्गीय निर्मल महतो की आज 70 वी जयंती है. पूरा झारखंड अपने नायक की जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सबसे विश्वासपात्रों में से एक निर्मल महतो को प्यार से लोग निर्मल दा के नाम से पुकारते थे. निर्मल दा गरीबों-मजलूमों के हक की लड़ाई लड़ने से कभी पीछे नहीं हटे. (नीचे भी पढ़ें)

गम्हरिया स्थित दुर्गा पूजा मैदान में स्व निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते झामुमो कार्यकर्ता.

8 अगस्त 1987 को महज 36 साल की उम्र में उन्हें जमशेदपुर के चमरिया गेस्ट हाउस के समीप गोली मार दी गई थी, जिसके बाद झारखंड जल उठा था और 15 नवम्बर 2000 को झारखंड अलग राज्य का गठन हो सका था. इधर आज झारखंड के सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा उनकी जयंती मनाई जा रही है. इसी क्रम में बिष्टुपुर के चमरिया गेस्ट हाउस तथा गम्हरिया स्थित दुर्गा पूजा मैदान में निर्मल दा की प्रतिमा पर झामुमो नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ली. साथ ही निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़ें)

चमरिया गेस्ट हाउस के समक्ष कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री चंपई सोरेन व अन्य.

झामुमो नेताओं ने राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री को निर्मल दा के सपनों का झारखण्ड बनाने की दिशा में अग्रसर बताया. इस दौरान ईचागढ़ विधायक सबिता महतो ने कहा कि स्व निर्मल दा का आशीर्वाद हमारे साथ है. हम भी उनके आदर्शों पर चल कर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि हमें स्व निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में एक वर्ष में कोविड-19 के बावजूद कई कार्य हुए हैं. वहीं आनेवाला वर्ष 2021 छात्र, बेरोजगारों को रोजगार देने व विकास का वर्ष होगा. चमरिया गेस्ट हाउस में निर्मल दा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करनेवालों में ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, मंत्री चंपई सोरेन, दुलाल भुइयां, घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, झामुमो नेता मोहन कर्मकार, आस्तिक महतो, सुनील महतो समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. दूसरी ओर निर्मल महतो के शाहीद स्थल पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बिजय खान एवं ज़िला उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह समेत अन्य ने माल्यार्पण किया . (नीचे भी पढ़ें)

स्व निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते आजसू के कन्हैया सिंह व अन्य.

शहीद को उचित सम्मान दे सरकार : कन्हैया सिंह (नीचे पढ़ें)

शहीद निर्मल महतो की जयंती पर आजसू जिला कमेटी ने पूर्वी सिंहभूम ने चमरिया गेस्ट हाउस में स्व निर्मल महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रधांजलि दी. इस अवसर पर आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि झारखंड राज्य की परिकल्पना करने वाले स्व निर्मल महतो की जयंती पर सरकार मात्र खानापूर्ति कर उनके सपनों को तोड़ रही है, बल्कि सरकार स्थापना काल से ही शहीदों के सम्मान से खिलवाड़ करती है. आजसू पार्टी निर्मल महतो की जीवनी और राज्य के प्रति समर्पण और उनके द्वारा किये गये कार्यों को राज्य के पाठ्यक्रम में शामिल कराने और राजकीय अवकाश की मांग करती है. माल्यार्पण करने में कन्हैया सिंह, अप्पू तिवारी, सोमू भौमिक, मनोज यादव, सुमित कुमार, चन्द्रेश्वर पांडेय, मो तनवीर (राजू), मुकेश तिवारी, राजेश चौधरी, विजय साव समेत अन्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

बोड़ाम चौक पर झामुमो ने दी शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि
बोड़ाम चौक पर झारखण्ड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की 70 वीं जन्मजयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस दौरान झामुमो नेता श्यामापद महतो के नेतृत्व में शहीद निर्मल महतो अमर रहें, झारखंड के मसीहा निर्मल महतो अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा निर्मल दा का नाम रहेगा, झारखण्डी एकता जिन्दाबाद, जय झारखंडआदि नारे लगाये गये। शरत महतो ने कहा कि आन बान शान से झारखंड के सच्चे सपूत शहीद निर्मल महतो ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने के लिए लगातार आंदोलन करते थे. बृहद झारखण्ड के मजदूर, गरीबों, शोषित एवं वंचित वर्गों के अधिकार के लिए हमेशा आवाज बुलंद करते थे और बिहार से झारखण्ड को अलग करने के लिए सच्चे महानायक रहे चुके हैं. सभी झारखण्डियों के लिए मसीहा बन के रहे। विश्वनाथ ने कहा कि आज भी हमें जल, जंगल, जमीन एवं वृहद झारखण्ड के लिए फिर से संघर्ष करना होगा। आगे कहा कि झारखण्ड में पांचवीं अनुसूची, वन अधिकार कानून एवं पेशा कानून को सख्ती से लागू करने के लिए हमे आवाज बुलंद करनी है। (नीचे भी पढ़ें)

कटिंग चौक पर छात्र युवा संघर्ष वाहिनी ने दी शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि
छात्रा युवा संघर्ष वाहिनी ने पटमदा कटिंग चौक और रंगाटांड़ में झारखण्ड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की 70वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्र नेता विश्वनाथ के नेतृत्व में वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहें, झारखंड के मसीहा निर्मल महतो अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा निर्मल दा का नाम रहेगा, झारखण्डी एकता जिन्दाबाद आदि नारे लगाये गये। विश्वनाथ ने कहा कि आन बान शान से झारखंड के सच्चे सपूत शहीद निर्मल महतो जल, जंगल, जमीन का रक्षा करने के लिए लगातार आंदोलन करते रहे तथा वृहद झारखण्ड के मजदूर, गरीबों, शोषित एवं वंचित वर्गों के अधिकार के लिए हमेशा आवाज बुलंद करते थे. प्रह्लादचंद्र ने कहा कि आज भी हमें जल, जंगल, जमीन एवं वृहद झारखण्ड के लिए फिर से संघर्ष जारी रखना होगा। संतोष कुमार ने कहा की झारखण्ड में पांचवीं अनुसूची, वन अधिकार कानून एवं पैसा कानून को शक्ति से लागू करने के लिए हमे आवाज बुलंद करना है। मौके पर निर्मल कुमार, संतोष कुमार, बिश्वनाथ, प्रह्लादचंद्र, विजय महतो, सुशांत, बासुदेव, हिमांशु एंव बाबूलाल महतो व अन्य शामिल हुए।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur patients relatives clash – एमजीएम अस्पताल में लिफ्ट में चढ़ने को लेकर दो मरीजों के परिजन आपस में उलझे, होमगार्ड जवान ने मामला शांत कराया
खबर

Jamshedpur patients relatives clash – एमजीएम अस्पताल में लिफ्ट में चढ़ने को लेकर दो मरीजों के परिजन आपस में उलझे, होमगार्ड जवान ने मामला शांत कराया

August 23, 2026
Jamshedpur rural incident – पटमदा में कबड्डी खेल रही कक्षा नौ की छात्रा घायल होकर हुई बेहोश
खबर

Jamshedpur rural incident – पटमदा में कबड्डी खेल रही कक्षा नौ की छात्रा घायल होकर हुई बेहोश

August 22, 2026
Adityapur gunshot death : गम्हरिया स्टेशन के पास सिर में लगी गोली से मृत युवक का शव मिला, बगल में था देशी कट्टा, मौत को लेकर उठे सवाल
खबर

Adityapur gunshot death : गम्हरिया स्टेशन के पास सिर में लगी गोली से मृत युवक का शव मिला, बगल में था देशी कट्टा, मौत को लेकर उठे सवाल

August 22, 2026
Next Post
Adityapur-Crime : आदित्यपुर में दो जुआरी व गुटखा पान मसाला बेच रहे दो कारोबारी गिरफ्तार, जुआरियों का सरगना फरार

Adityapur-Crime : आदित्यपुर में दो जुआरी व गुटखा पान मसाला बेच रहे दो कारोबारी गिरफ्तार, जुआरियों का सरगना फरार

Adityapur : गवाहों को हत्या की धमकी दे रहा जेल में बंद कृष्णा गोप, पुलिस सुरक्षा देने में नाकाम, गवाह पक्ष ने कोर्ट में लगायी गुहार

Adityapur : गवाहों को हत्या की धमकी दे रहा जेल में बंद कृष्णा गोप, पुलिस सुरक्षा देने में नाकाम, गवाह पक्ष ने कोर्ट में लगायी गुहार

Jamshedpur-christmas : क्रिसमस पर चर्चों में उमड़ा ईसाई समुदाय, प्रार्थना की, बुराइयों व कोविड के जल्द समाप्त होने की कामना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur demand : टाटा स्टील के केएमपीएम इंटर कॉलेज को जल्द चालू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने दिया धरना, अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

Jamshedpur sports report : सीआइएसइ बिहार – झारखंड रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जमशेदपुर जोन विजेता, देवघर जोन उपविजेता

Jamshedpur railway passenger good news : शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट अब सप्ताह में चलेगी दो दिन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

saraikela police success- कांड्रा में छह दिनों से लापता दो युवकों शव पुलिस ने किया बरामद, हत्या के बाद जमीन में शव को गाड़ दिया गया था, इलाके में आक्रोश का माहौल

Jamshedpur mp attack on government : विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट करने को भाजपा ने बताया तानाशाही शासन का प्रतीक, जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो ने कहा – छात्रों की आवाज को लाठी-डंडों और राजनीतिक संरक्षण के बल पर दबा नहीं सकती हेमंत सरकार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur demand : टाटा स्टील के केएमपीएम इंटर कॉलेज को जल्द चालू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने दिया धरना, अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

Jamshedpur sports report : सीआइएसइ बिहार – झारखंड रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जमशेदपुर जोन विजेता, देवघर जोन उपविजेता

Jamshedpur railway passenger good news : शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट अब सप्ताह में चलेगी दो दिन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

saraikela police success- कांड्रा में छह दिनों से लापता दो युवकों शव पुलिस ने किया बरामद, हत्या के बाद जमीन में शव को गाड़ दिया गया था, इलाके में आक्रोश का माहौल

Jamshedpur mp attack on government : विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट करने को भाजपा ने बताया तानाशाही शासन का प्रतीक, जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो ने कहा – छात्रों की आवाज को लाठी-डंडों और राजनीतिक संरक्षण के बल पर दबा नहीं सकती हेमंत सरकार

Tmh specialisation : स्पेशियलिटी क्लीनिक और रोबोटिक सर्जरी के साथ टीएमएच ने उन्नत ऑर्थोपेडिक सेवाओं का विस्तार किया, विश्वस्तरीय इलाज अब घर के और करीब

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News