जमशेदपुर : झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना सर्वजन पेंशन योजना 15 से 20 फरवरी के तहत वैसे लोग जिनका अभी भी इसके तहत निबंधन नहीं हुआ है, उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम जिले के 5 प्रखंडों के लिए सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से जागरूकता वाहन के माध्यम से अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. सोमवार को जमशेदपुर सह गोलमुरी प्रखंड के लिए जागरूकता वाहन को सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी नेहा खलखो ने उपायुक्त कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मंगलवार को घाटशिला अनुमंडल के प्रखंडों के लिए जागरूकता वाहन को रवाना किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य वैसे प्रखंड जो अभी भी इस योजना के लाभुकों को लाभ दिलाने में पीछे चल रहे हैं वहां के लाभुकों को जागरूक करना है.



