जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी स्थित दादी मंदिर में शनिवार को श्री राणी सती दादी का सावन सिंधारा उत्सव आयोजित हुआ. दादी सखी मंडल द्वारा आयोदित समारोह में महिलाओं ने ‘सावन की धीमी फुहार, साथ में हरियाली की बहार, आओ हम सब साथ मिलकर दादी को झुलाएं…’ जैसे गीतों के साथ सिंधारा उत्सव मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह में उपस्थित महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम का प्रस्तुति के साथ ही दादी के गीत भी गाये. मोके पर स्थानीय भजन गायक मोनू शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुति दी. ‘ओ म्हारी दादी मां झूलो भगत झुलावा थाने आज…’, ‘खूब सज्यो दरबार मैया थाने आनो पड़सी…’, ‘तेरा किसने किया शृंगार बड़ा प्यारा लागे…’ आदि गीतों के साथ गजरा उत्सव एवं दादी के भजनों पर भक्त देर तक झूमते-नाचते रहे.(नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला समिति की शकुन अग्रवाल, उषा चौधरी, रेखा अग्रवाल, पुष्पा संघी, सुशीला अग्रवाल, उमा चेतानी, रंजू अग्रवाल, शशि अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, किरण अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल,उषा चौधरी, संगीता चौधरी, ललिता चौधरी, सावित्री अग्रवाल आदि शामिल रहीं.



