जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना से कुछ दूर टाटा स्टील के मेन गेट के पास एक स्कूली बस की चपेट में आने से बेल्डीह चर्च स्कूल के छात्र की मौत हो गई. बताया जाता है कि जुगसलाई नया बाजार स्थित राम टेकरी रोड निवासी विकास प्रसाद अपने बेटे ललित प्रसाद (14 साल) को स्कूल छोड़ने के लिए स्कूटी से जा रहे थे. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

इसी बीच जुगसलाई थाना से थोड़ा पहले टाटा स्टील मैन गेट के पास स्कूली बस ने उनको जोरदार टक्कर मारी जिससे पिता पुत्र दोनों गिर गए. इस घटना में पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. बेटे को तत्काल टीएमएच ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
यह घटना सुबह 6:00 बजे की है. टक्कर मारने के बाद स्कूली बस वहां से तेजी से भाग निकला. बताया जाता है कि बस को काफी तेजी और लापरवाही से चलाई गई थी जिससे बच्चे की मौत हुई. इस घटना में पिता भी घायल हुए हैं. घटना के बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है. (नीचे भी पढ़ें)

जिस बच्चे को मां ने अभी स्कूल जाने की तैयारी करा कर स्कूल भेजा था उसकी कुछ देर बाद ही मौत की खबर आई जिसके बाद से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. मेहता के छात्र बेल्डीह चर्च स्कूल के आठवीं क्लास का छात्र बताया जा रहा है.




